Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम: सीड बॉल्स और पौधरोपण से सजी हरियाली : सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

Aditi News Team

Sat, Jul 11, 2026

हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम: सीड बॉल्स और पौधरोपण से ग्राम मगरधा में सजी हरियाली

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को ग्राम मगरधा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सीड बॉल्स बिखेरकर और पौधरोपण कर एक अभिनव पहल की। उन्होंने सिंगरी पार्क, रानी पिपरिया सहित विभिन्न स्थानों पर सीड बॉल्स का वितरण एवं प्रसारण कर हरित अभियान को नई दिशा दी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मगरधा में 4 एकड़ भूमि पर 200 पौधों के साथ 200 बांस के पौधों का रोपण किया गया, जो क्षेत्र में हरियाली विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री श्री पटेल ने आमजन से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आम, जामुन, नीम और इमली सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों के बीजों से तैयार सीड बॉल्स का वितरण किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सीड बॉल्स प्रकृति के अनुकूल, सरल एवं कम लागत वाली तकनीक है, जो बंजर एवं अनुपयोगी भूमि को हरित बनाने में अत्यंत प्रभावी है। मिट्टी, जैविक खाद और विभिन्न बीजों से तैयार ये सीड बॉल्स बीजों को सुरक्षित रखते हैं और वर्षा के संपर्क में आते ही अंकुरित होकर नए पौधों का रूप लेते हैं, जिससे हरित आवरण के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब जनभागीदारी के साथ इस प्रकार के प्रयास किए जाते हैं, तो वे जनआंदोलन का रूप लेकर स्थायी परिणाम देते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करते हैं।

इस दौरान मंत्री श्री पटेल ने ग्राम में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री रामसनेही पाठक, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, जनप्रतिनिधि, आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूह की महिलाएं, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें