Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज : भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4255 रुपए

Aditi News Team

Tue, Nov 18, 2025

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4255 रुपए

भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 18 नवंबर को 4255 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए तथा 17 नवंबर को 4236 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।

राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी। भावान्तर का मॉडल रेट बढ़ने का आशय यह है कि मंडी में सोयाबीन का भाव बढ़ रहा है। नमी कम होने से सोयाबीन की गुणवत्ता ठीक होने से रेट का बढ़ना स्वाभाविक है। किसानों को मंडी में अच्छा भाव मिल रहा है। वैसे भी मॉडल भाव पिछले चौदह दिन के सोयाबीन के बाजार भाव का भारित औसत है। एमएसपी से ऑक्शन भाव / मॉडल भाव के अंतर की राशि सरकार दे रही है और किसान के नुक़सान की भरपाई कर रही है।

प्रदेश में भावान्तर योजना के सफल क्रियान्वयन ने किसानों को एमएसपी की राशि मिलने की गारंटी दी है। व्यापारियों को मंडी से व्यापार मिल रहा है, जो उपार्जन की वजह से प्रभावित हो जाता है।

Tags :

भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4255 रुपए

जरूरी खबरें