Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लगातार प्रगति लाने के कड़े निर्देश : नरसिंहपुर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Nov 23, 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सिंह ने नरसिंहपुर व गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लगातार प्रगति लाने के कड़े निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119 नरसिंहपुर और 121 गाडरवारा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण शनिवार को किया। उन्होंने बीएलओ, सहायक दल और ऑनलाइन फीडिंग कार्य में लगे डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को एसआईआर के कार्य में गति लाने के आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार श्री नितिन राय और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सिंह ने शनिवार को जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119 नरसिंहपुर के अंतर्गत करेली के मतदान केन्‍द्र क्रमांक 121 महात्‍मा गांधी वार्ड, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 122 शास्‍त्री वार्ड, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 102 व 103 सुभाष वार्ड और मतदान केन्‍द्र क्रमांक 99 व 100 इमलिया (बासादेही) का निरीक्षण किया। इसी तरह उन्होंने जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 121 गाडरवारा के अंतर्गत मतदान केन्‍द्र क्रमांक 105 जगदीश वार्ड, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 62 व 63 कामती मतदान केन्‍द्र क्रमांक 157 वार्ड आदि मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के द्वारा फील्ड पर गणना पत्रकों के कलेक्शन एवं डिजिटलाइजेशन के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा बीएलओ प्रतिदिन अधिक से अधिक गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन करें और कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस कार्य की सघन मॉनिटरिंग करें। उक्‍त सभी मतदान केन्‍द्रों के बीएलओ को निर्देशित किया गया कि डिजिटलाइजेशन में तीव्र गति से कार्य करें। साथ ही बीएलओ के कार्य में नियुक्त पटवारी, सचिव, जीआरएस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा कार्यकर्ता सहित दल के अन्य सदस्यों को आवश्यक सहयोग करने और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। एसआईआर में ऑनलाइन फीडिंग के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को भी आवश्यक निर्देश दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर व गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के

पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लगातार

नरसिंहपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

जरूरी खबरें