Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

वृद्धजनों को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी : नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने वृद्धाश्रम बरमान का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने वृद्धाश्रम बरमान का किया निरीक्षण

वृद्धजनों को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले के बरमान स्थित वृद्धाश्रम का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीयता से संवाद कर उनकी समस्याएं पूछी और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने आश्रम की व्यवस्थाओं, वृद्धजनों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण कर चश्मा प्रदान करने और भरण- पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने वृद्धजनों को उपहार और मिठाईयां देकर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने यहां पौधरोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजनकल्याण विभाग के श्री कुलदीप कौरव, आश्रम प्रबंधक श्री दुबे और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

वृद्धजनों को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी

जरूरी खबरें