Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर : नरसिंहपुर सूने घरों में ताला तोड़कर चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर लगभग 13 लाख रुपए कीमती बरामद

Aditi News Team

Mon, Oct 20, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर

• सूने घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

• अलग-अलग 3 प्रकरणों में चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर लगभग 13 लाख रुपए कीमती बरामद।

• आरोपियों की तलाश के लिए गठित की गई थी विशेष टीम।

थाना कोतवाली अंतर्गत धनारे कॉलोनी के तीन घरों में ताला तोड़कर सोने चांदी के जेबर चोरी करने की सूचना प्राप्त हुयी, सूचना प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. के तहत तत्काल तीन प्रकरण पंजीवद्ध किए गए थे।

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित की गयी थी विशेष टीम।

*पुलिस की कार्यवाही :*

• सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

• पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है।

• आरोपी 1 : यासीन उर्फ आशु निवासी जिला जबलपुर।

• आरोपी 2 : रंजीत सोनी निवासी जिला छिंदवाड़ा।

• जप्ती : अलग-अलग 3 प्रकरणों में चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर लगभग 13 लाख रुपए कीमती बरामद।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, उनि मुस्ताक खान, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह, आरक्षक प्रहलाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, नगर रक्षा समिति शुभम की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें