Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

लगभग 50 लाख मूल्य की 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue ) जप्त : नरसिंहपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त

• दो अंतर्गराज्जीय शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में।

• लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue ) जप्त।

• लगभग 50 लाख मूल्य का मशरूका किया गया जप्त।

• मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

दिनांक 10.02.2026 की रात्रि को विस्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक महाराष्ट्र पासिंग आयशार ट्रक से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। गठित की गयी एक टीम को नरसिंहपुर से लखनादौन की ओर जाने वाले मार्ग पर तैनात किया गया एवं एक टीम को राजमार्ग चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर तैनात किया जाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान थाना करेली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आयशर ट्रक नरसिंहपुर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया जिसे चेकिंग के लिए पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक द्वारा तेजी से ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा ट्रक को भागता देख उसका पीछा किया गया एवं बैहर तिराहे, बरमान के पास को रोकने में सफलता प्राप्त हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में मिठाई पैक करने के डब्बे भरे हुए थे।

किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक में घबराहट को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ कि उक्त वाहन से कोई अवैध वस्तु परिवहन की जा रही है। इस पर पुलिस टीम द्वारा और बारीकी से चेकिंग की एवं नुकीली रॉड को डिब्बों के अंदर डाला गया तो कुछ भारी चीज होने की आबाज आयी जिसे खाली करने पर लगभग 3 फिट डिब्बों के नीचे बनाएं गए एक बंकर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। ट्रक में अवैध शराब होने के संदेह पर ट्रक सहित वाहन चालकों को थाने लाया गया जिनसे पूछताछ पर उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया आरोपियों द्वारा उक्त अवैध शराब को परिवहन नरसिंहपुर से सिलीगुडी ले जाना बताया एवं कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त किया जाकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में जपती उपरांत गहनता से जांच की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी :*

• *आरोपी 1* : सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर, थाना गनोर, जिला सोनीपथ, हरियाणा।

• *आरोपी 2* : मनोज यादव निवासी जफारपुर, साउथ बेस्ट दिल्ली।

• *जप्ती* : 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) एवं एक आयसर ट्रक क्रमांक एमएच 04 के एफ 3613 जप्त

(कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग 50 लाख रूपये)

• *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, करेली निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान, रमेश सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें