Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक जप्त : नरसिंहपुर पुलिस की गौवंश तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही ,15 नग गौवशों का कराया गया मुक्त

Aditi News Team

Sun, Oct 26, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की गौवंश तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

• 15 नग गौवशों का कराया गया मुक्त।

• तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक जप्त।

जिले में अपराधों पर लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक, डॉ ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुण्डे वदमाश, अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों, गौवंश तस्करों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कारगर कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना तून्दूखेडा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम काचरकोना में बरांझ नदी के पास घेराबंदी की गयी गौवंश तस्करों के कब्जे से बड़ी मात्रा में गौवंशों को मुक्त कराया गया है।

• गौवंशों की संख्या :- 15 नग।

• जप्ती : अशोक लीलेन्ड कंपनी का एक ट्रक।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 4, 6, 9 गौवंश अधिनियम, 6 (क), 6 (ख) (1) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही मे सराहनीय भूमिका -* उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना तेंदूखेडा निरीक्षक सौरभ पटेल, प्रधान आरक्षक लालू भाई, मनोज, आरक्षक बहादुर कुशवाहा, सतेन्द्र बेन, नारायण मराबी, लखनलाल, चौरसिया, वीरेन्द्र भन्नारे, सुधीर चांडी एवं अमन नामदेव की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस की गौवंश तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही

15 नग गौवशों का कराया गया मुक्त

जरूरी खबरें