Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

मूंग खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद : तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Wed, Aug 5, 2026

मूंग खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

नरसिंहपुर, 05 अगस्त 2026. समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे लेकर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को करेली एवं तेंदूखेड़ा क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और किसानों की समस्या का मौके पर ही समाधान कराया।

करेली के समीप बरखेड़ा स्थित रेवा वेयरहाउस में किसानों की उपज पहुंचने से वहां क्षमता से अधिक दबाव बन गया था। वेयरहाउस के बाहर पिछले कई दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी थीं, जिससे किसानों को प्रतीक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने पहले कृषि उपज मंडी करेली पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, इसके बाद रेवा वेयरहाउस पहुंचकर किसानों से चर्चा की। किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने संबंधित समिति की मैपिंग परिवर्तित कर उपार्जन कार्य कृषि उपज मंडी करेली में प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे उपज की तुलाई शीघ्र हो सके। किसानों ने स्लॉट बुकिंग की अवधि समाप्त होने संबंधी समस्या भी कलेक्टर के समक्ष रखी। इस पर कलेक्टर ने मंडी सचिव को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, तौल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर केवल एफएक्यू मानक की मूंग ही खरीदी जाए।

कलेक्टर ने किसानों को बताया कि जिन किसानों की 25 प्रतिशत मूंग का उपार्जन हो चुका है, उन्हें शेष 35 प्रतिशत मूंग पूर्व में मैप किए गए निर्धारित उपार्जन केंद्र पर ही लानी होगी। वहीं जिन किसानों की 60 प्रतिशत मूंग का उपार्जन किया जाना है, वे आवश्यकता होने पर अपना उपार्जन केंद्र परिवर्तित करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित किसान अपनी समिति के प्रबंधक से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्र परिवर्तन की कार्रवाई करा सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें