Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

फोरलेन पर बिखरी कट्टियां; यातायात हुआ प्रभावित : NH-30 जुझारी तिराहा... मक्के से भरा 18 चक्का ट्रक पलटा

Aditi News Team

Sun, Nov 23, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

NH-30 जुझारी तिराहा... मक्के से भरा 18 चक्का ट्रक पलटा, *फोरलेन पर बिखरी कट्टियां; यातायात हुआ प्रभावित

सिहोरा...

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (NH-30) जबलपुर-सिहोरा फोरलेन पर शनिवार की शाम जुझारी तिराहा के पास मक्के से भरा एक 18 चक्का भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक पलटने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

*अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ़्तार ट्रक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भारवाहक ट्रक जबलपुर से सिहोरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक जुझारी तिराहा के पास पहुंचा, चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक का आकार बहुत बड़ा (18 चक्का) होने के कारण उसके गिरते ही तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग सहम गए।

*सड़क पर दूर तक फैला मक्का...

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में मक्के की कट्टियां (बोरियां) ओवरलोड थीं। ट्रक के पलटते ही उसमें लदी कट्टियां सड़क पर बिखर गईं। गिरने के दबाव से बहुत सी कट्टियां फट गईं, जिससे उनमें भरा मक्का पूरी सड़क पर फैल गया। सड़क पर मक्का बिखरने से दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया।

*दोनों ओर का यातायात हुआ बाधित...

चूंकि ट्रक काफी लंबा था और वह हाइवे के बीचों-बीच तिराहे पर पलटा, इसलिए उसने सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया। ट्रक की बॉडी से आने और जाने (दोनों तरफ) वाली लेन की आधी-आधी सड़क कवर हो गई। इसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहनों को निकलने के लिए बहुत कम जगह बची, जिससे दोनों ओर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं और जाम जैसी स्थिति बन गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (NH

जबलपुर सिहोरा

जरूरी खबरें