Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

सांदीपनि विद्यालय खमारपानी में 20 दिवसीय : OJT कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न।

shivaji chouriya

Mon, Jun 1, 2026

सांदीपनि विद्यालय खमारपानी में 20 दिवसीय OJT कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न।

बिछुआ/खमारपानी

सांदीपनि विद्यालय में ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की व्यावसायिक प्रशिक्षक सुश्री अंजलि यादव ने विद्यार्थियों को सौंदर्य एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण श्रेया ब्युटी पॉर्लर में प्रशिक्षण में स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप एवं व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री भारत खन्ना एवं माध्यमिक शिक्षक राजेंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर व्यावसायिक प्रशिक्षक सुश्री अंजलि यादव (ट्रेड- ब्युटी एंड वेलनेश) द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नई तकनीकों एवं कौशलों को सीखने में विशेष रुचि दिखाई। OJT के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। — सांदीपनि विद्यालय खमारपानी

Tags :

जरूरी खबरें