Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

राम पथ गमन के जिलों में दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन एक नवम्बर को : देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन

Aditi News Team

Fri, Oct 31, 2025

देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीराम पथ गमन क्षेत्र होगा 3,51,111 दीपों से रोशन

राम पथ गमन के जिलों में दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन एक नवम्बर को

देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर 1 नवंबर, 2025, विक्रम संवत् – 2082, कार्तिक शुक्ल एकादशी पर सायं दीपोत्सव पर्व-2025 के तहत राम पथ गमन क्षेत्र के 9 स्थलों पर 3,51,111 दीपों से श्रीरामचंद्र जी, माता सीता, माँ नर्मदा, माँ मंदाकिनी की दीप आराधना की जाएगी। दीप प्रज्वलन के साथ ही भक्ति संगीत संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। भक्ति संगीत संध्या में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार भाग लेंगे। श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास द्वारा यह आयोजन राम पथ गमन के चिह्नांकित जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से संयोजित किया जाएगा। न्यास द्वारा चित्रकूट के राघव प्रयाग घाट-पंचवटी घाट, अमरकंटक के रामघाट, मैहर की आल्हा तलैया, नर्मदापुरम् के सेठानी घाट, कटनी के कटायेघाट तालाब, पन्ना के धरम सागर तालाब, उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर में होगा। जबकि शहडोल के सीतामढ़ी (गंधिया) में आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा।

न्यास के सीईओ श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला यह आयोजन जन-जन तक प्रभु श्रीरामंचद्र जी के आदर्शों को सम्प्रेषित करेगा। अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक में रामघाट पर माँ नर्मदा के पुण्य तट पर 51,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। माँ नर्मदा उद्गम मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ 7 पुरोहित माँ नर्मदा की महाआरती करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर के श्री मनीष अग्रवाल भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह सतना जिले के चित्रकूट स्थित राघव प्रयाग घाट पर 1,11,111 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। चित्रकूट के पावन घाट पर 15 पंडितों द्वारा माँ मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सागर के “विभोर” इंडियन फ्यूजन बैंड द्वारा श्रीरामचंद्र केंद्रित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। चित्रकूट के पंचवटी घाट पर 21 हजार दीप प्रज्वलन के साथ ही माँ मंदाकिनी की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर बालाघाट की सुश्री मुस्कान चौरसिया भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगी।

शारदा देवी की नगरी मैहर में आल्हा तलैया के पुण्य तट पर 51000 दीप प्रज्वलित होंगेसाथ ही 7 पंडितों द्वारा माँ शारदा की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सागर की सुश्री साक्षी पटेरिया एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। नर्मदापुरम् के सेठानी घाट पर 51000 दीप आराधना के साथ 7 पंडितों द्वारा माँ नर्मदा की महाआरती की जाएगी। भोपाल के दीप म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार श्रीराम भजनों में अवधी और मध्यप्रदेश के लोकांचलों में रचे-बसे गीतों की प्रस्तुति देंगे। दीपोत्सर्ग के कार्यक्रम में कटनी के कटायेघाट पर 15,000 दीप प्रज्वलन एवं 5 पंडितों द्वारा महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर नर्मदापुरम् के श्री नमन तिवारी एवं साथी लोकगीतों एवं भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

पन्ना के धरम सागर तालाब के तट पर 11 हजार दीप प्रज्वलन के साथ महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर पन्ना की सुश्री वेदिका मिश्रा एवं साथी कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। उमरिया के प्राचीन सगरा मंदिर प्रांगण में 31,000 दीप अर्पण किए जाएंगे और महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर कटनी के श्री सत्यम आरख एवं साथी भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। शहडोल के श्रीरामचंद्र पथ गमन स्थल सीतामढ़ी(गंधिया) में 5 नवंबर को 11,000 दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रीरामचंद्र और माता सीता की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर उमरिया की सुश्री बबली यादव एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राम पथ गमन के जिलों में दीपोत्सव पर्व-2025 का आयोजन एक नवम्बर को

जरूरी खबरें