Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

साईंखेड़ा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध एक ओर बड़ी करवाई : Operation egle claw

Fri, Sep 26, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही

• अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

• लगभग 20.54 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये।

• एक मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थो की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

इसी क्रम में एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति अन्य जिले से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व थाना सांईखेडा की विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रभावी नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु झिरियामाता तिराहे के पास नाकेबंदी लगायी गयी। इस दौरान मुखबिर से बतायी हुलिया के दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से आते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया किंतु दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस द्वारा उनका पीछा कर गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त की गयी।

सांईखेडा की कार्यवाही :

• गिरफ्तार आरोपी 1 : अनुरूद्ध उर्फ अनूप चौकसे निवासी बनवारी, थाना सांईखेडा।

• गिरफ्तार आरोपी 2 : मोहन मेहरा निवासी बनवारी, थाना सांईखेडा।

• जप्त मादक पदार्थ : 20.54 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 2 लाख अनुमानित)

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना सांईखेडा से उनि प्रकाश पाठक, सउनि सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर, गजराज सिंह, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप बागरी, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा, शिवकुमार पटेल, भगवान सिंह, हिमांशु वर्मां, साईबर सेल से महिला आरक्षक कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

नरसिंहपुर पुलिस की आमजन से अपील :

• हमारी प्राथमिकता युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।

• मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

• अपने बच्चों एवं आसपास पर भी रखे नजर।

*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"*

Tags :

#Narsinghpur police

जरूरी खबरें