Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी। : पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु ध्यान शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु ध्यान शिविर का आयोजन

• हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण।

• बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।

दिनांक 02.11.2025 को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन, नरसिंहपुर एक ध्यान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को आंतरिक शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक श्री राजेश व्यास, नरेन्द्र बरखेडकर ने उपस्थित लोगों को ध्यान की तकनीकें सिखाईं और बताया कि नियमित ध्यान से व्यक्ति तनावमुक्त रह सकता है तथा जीवन में संतुलन बना रहता है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल, थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सूबेदार, प्रियंक सराठिया, लाखन बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।

पुलिस पुलिसरअधिकारी एवं कर्मचारियों हेतु ध्यान शिविर का आयोजन

जरूरी खबरें