Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

अध्यक्ष का हुआ चयन : शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

Aditi News Team

Thu, Aug 27, 2026

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित, अध्यक्ष का हुआ चयन

गाडरवारा। शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में विद्यालय प्रबंधन एवं पालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं विद्यालय के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष का चयन भी किया गया। उपस्थित पालकों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चयन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकास कार्यों में सहयोग करने तथा पालकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही।

विद्यालय के शिक्षकों ने पालकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा घर पर भी अध्ययन के लिए उचित वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की। पालकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।

बैठक में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य विद्यालय एवं पालकों के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करना रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव

जरूरी खबरें