Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

बहन बेटियों का अपमान बर्दास्त नहीं - मुकेश बसेड़िया : परशुराम सेना मप्र ने सर्व समाज के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

Aditi News Team

Wed, Nov 26, 2025

परशुराम सेना मप्र ने सर्व समाज के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

बहन बेटियों का अपमान बर्दास्त नहीं - मुकेश बसेड़िया

गाडरवारा ! श्री परशुराम सेना मप्र के जिला अध्यक्ष पं मुकेश बसेड़िया ने सर्व समाज व अपने साथियों तथा सनातनी बंधुओ की उपस्थिति में एक सामूहिक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम सौपा। ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री से बहन बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संतोष वर्मा पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। इस अवसर पर मुकेश बसेड़िया ने कहा कि भारत की बहन बेटियां को सनातन धर्म मे माँ दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना है । बेटियों पर टिप्पणी करने से सामाजिक भावनायें आहत होती हैसाथ ही सामाजिक सोहार्द भी बिगड़ता है। अतः स्वतः संज्ञान लेकर सम्बधित व्यक्ति पर कठोरतम कार्यवाही करे जिससे अन्य कोई इस प्रकार सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का कार्य न करें। उल्लेखनीय हैं कि परशुराम सेना द्वारा दिये गयें अन्य ज्ञापन में गौ भक्तों ,सर्व समाज ने विगत सप्ताह मे हुई गौ माता की सामूहिक मौतों पर जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने तथा गौ संरक्षण की विभिन्न मांगे भी रखी। ज्ञापन देते समय सर्व समाज के साथ साथ श्री परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष व क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी पं मुकेश बसेड़िया, जिला उपाध्यक्ष पँ भागीरथ तिवारी , भगवान परशुराम सेना जिला अध्यक्ष पं आदित्य पाराशर, पं अरुण तिवारी, पं महेंद्र भार्गव,पं मनोज शर्मा,पं हेमन्त स्वामी , पँ अनुज शर्मा, पँ राजेश पचौरी, पँ अनन्त कृष्ण द्विवेदी,पं मनोज कुमार द्विवेदी ,पँ जगदीश आचार्य, पँ प्रेम तिवारी, पँ शातल दुबे पँ अनूप खुडासिया ,पं मनीष शर्मा, पं कमलेश द्विवेदी ,पँ कैलाश तिवारी, लकी सोनी सहित सर्व समाज के वरिष्ठ बन्धु जन सहित मातृ शक्ति के रूप में रानी देवी हरदेनिया के साथ अनेक महिलाओं व सामाजिक बंधुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

गाडरवारा एसडीएम

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा पुलिस प्रशासन

जरूरी खबरें