Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

13 नवंबर को सोयाबीन उत्पादक किसानों को मिलेंगी अतिरिक्त 1,300/ की राशि : भावान्तर योजना” में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Aditi News Team

Fri, Nov 7, 2025

"भावान्तर योजना” में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

13 नवंबर को सोयाबीन उत्पादक किसानों को मिलेंगी अतिरिक्त 1,300 रुपए प्रति क्विंटल की राशि

राज्य सरकार अन्नदाताओं को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान हितैषी है और उनके कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 'भावान्तर योजना' में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय किया गया है। प्रदेश के अन्नदाताओं को उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अतिरिक्त 1300 रूपए प्रति क्विंटल दिए जाएंगे। आगामी 13 नवंबर को सोयाबीन उत्पादक किसानों को इसका लाभ वितरित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कल्याणकारी योजनाओं और विकासमूलक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करते हुए राज्य सरकार सशक्त भारत-सशक्त मध्यप्रदेश के पथ पर अग्रसर है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

"भावान्तर योजना” में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000

किसानों को मिलेंगी अतिरिक्त 1,300 रु की राशि

जरूरी खबरें