Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

नरसिंहपुर,खनिज विभाग ने सिमरिया डोलोमाइट खदान में किया पौधरोपण : दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

नरसिंहपुर,खनिज विभाग ने सिमरिया डोलोमाइट खदान में किया पौधरोपण

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

नरसिंहपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा सिमरिया डोलोमाइट खदान क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 जुलाई को 150 तथा 9 जुलाई को 160 पौधों का रोपण किया गया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 310 पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों में आम, जामुन, अमरूद, कटहल सहित छायादार एवं फलदार प्रजातियाँ शामिल हैं।

इस पहल का उद्देश्य खदान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जैव विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित वातावरण के निर्माण के लिए ऐसे अभियानों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें