Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही : थाना गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Aditi News Team

Fri, May 15, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही

• अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब सप्लाई करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

• थाना गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

• आरोपियों के कब्जे से 50 पेटी देशी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त एक जायलो वाहन जप्त किया गया।

• जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपय आंकी गई।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में गाडरवारा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 14.05.2026 की दोपहर अमर शांति कॉलोनी, जमाड़ा रोड, गाडरवारा में व्यक्तियों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

• *आरोपी 1:* हीरालाल पिता डब्बू लाल बाथरे, निवासी खमतरा, जिला नरसिंहपुर।

• *आरोपी 2:* मुकेश पिता उमाशंकर कुर्मी, निवासी शास्त्री वार्ड गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।

• *आरोपी 3:* आयुष पिता संतोष मिश्रा निवासी शंकरगढ़, प्रयागराज, (उत्तरप्रदेश)

• *जप्ती :* आरोपियों के कब्जे से 30 पेटी देशी मसाला शराब, 20 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 50 पेटी देशी शराब कीमती करीबन 2 लाख 30 हजार एवं तस्करी में प्रयुक्त जायलो कार कीमती करीबन 12.5 लाख रूपये जप्त की गई हैं।

• *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा, निरीक्षक अशोक सिंह चैहान, उप निरीक्षक अंकित रावत, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, परमानंद, आरक्षक रूपेन्द्र चैबे, सुजीत बागरी, शिवम पटेल, दीपक राजपूत, बालकिशन रघुवंशी, यश मेहरा, अक्षय श्रीवास्तव, ऐश्वर्य वेंकट, सृजल भार्गव, शुभम चैधरी, महेन्द्र बावरिया की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें