Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन को लौटाई खुशियाँ : पुलिस ने 15 लाख कीमत के 65 गुम मोबाइलों की बरामदगी कर दीपावली से पहले सौंपे नागरिकों को

Aditi News Team

Sun, Oct 19, 2025

नरसिंहपुर पुलिस ने आमजन को लौटाई खुशियाँ

पुलिस ने 15 लाख कीमत के 65 गुम मोबाइलों की बरामदगी कर दीपावली से पहले सौंपे नागरिकों को

जनसेवा को समर्पित नरसिंहपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि आमजन की खुशियाँ लौटाना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 65 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा, जिससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख है। बरामद मोबाइलों को दीपावली से पहले पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा उनके मालिकों को सौंपा गया।

*तकनीकी मदद से मिली सफलता :*

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित साइबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा, स्थानीय सूचनाओं और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की। मोबाइलों की बरामदगी जिले के अलग-अलग स्थान एवं अन्य जिलों से की गई।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका :* गुम मोबाईल तलाशी में साईबर सेल से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नितिन कुशवाहा, नीरज डेहरिया, हेमुत बाडिवा, भूपेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है।

*‘‘नरसिंहपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर’’*

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

बड़ी खबर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें