Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

गाडरवारा"बेटी दिवस पर बेटियों का सम्मान" : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा केंद्र ने किया,

Aditi News Team

Sun, Sep 28, 2025

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा केंद्र ने किया, "बेटी दिवस पर बेटियों का सम्मान"

गाडरवारा !प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,गाडरवारा में नवरात्रि के पावन अवसर पर "बेटी दिवस" का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन का विषय था – "संस्कारों की धरोहर: बेटियां", जो नारी सम्मान और आध्यात्मिक मूल्यों को समर्पित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई।

बेटियों को सम्मानपूर्वक चुनरी ओढ़ाकर उनका पारंपरिक श्रृंगार किया गया।

इस श्रृंगार का उद्देश्य था बेटियों को देवी का रूप मानकर सम्मान देना।

बेटियों के प्रति अपने भाव को प्रस्तुत करते हुए एक मां ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी एवं माताओ द्वारा सभी कन्याओं को देवी मान उनकी विधि पूर्वक आरती की गई

सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी ने कहा कि – बेटियां परिवार की नहीं, पूरे समाज की संस्कार वाहक हैं।

बेटी एक शक्ति है, सृजन है, स्नेह है और संस्कृति है।

बेटियों के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता। बेटियों को अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाकर सारे समाज को प्रेरणा देने के निमित्त बनना है और अपना मार्ग स्वयं चुनना है साथ ही अपने अभिभावकों का भी आधार एवं सम्मान करना है अपने को सदैव देवी रूप में देख अपने अंदर की कमी कमजोरी का खात्मा कर अपने शक्ति रूप को प्रकट करना है और इस समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने में अपना अहम किरदार निभाना है

सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य था – बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। ओम शांति सेंटर गाडरवारा मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया! की

आयोजन में नवरात्रि की गरिमा और नारी सम्मान का संगम देखने को मिला।

अंत में सभी कन्याओं का परमात्मा वरदान देकर सम्मान किया गया!प्रभु प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags :

गाडरवारा

जरूरी खबरें