Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

वर्षों से जमे कर्मचारी,अधिकारियों का स्थानांतरण कब होगा : वर्तमान में 1 जून से 15 जून तक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है

Aditi News Team

Sun, Jun 7, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

वर्षों से जमे कर्मचारी,अधिकारियों का स्थानांतरण कब होगा

करेली । वर्तमान में 1 जून से 15 जून तक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है l पर इस प्रक्रिया में कितना अमल होता है या तो भविष्य की गर्त में समझ में आएगा पर जब स्थानांतरण की प्रक्रिया चालू हो गई है तो शासन प्रशासन को चाहिए कि सबसे पहले तो शिक्षा विभाग, नगर पालिका विभाग, के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग,पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण होना चाहिए l क्योंकि कुछ अधिकारी कर्मचारी को इस तरह की नौकरी कर रहे हैं जिनकी नियुक्ति से लेकर आज तक स्थानांतरण नहीं हुआ है l यदि स्थानांतरण भी हुआ तो यह खुशामद कर या सेंटिंग के चलते आज तक नौकरी कर रहे है l वहीं दूसरी ओर कुछ विभागों के कर्मचारी ऐसे हैं कि जिस विभाग में कार्यरत है उस विभाग का अनुभव ओर योग्यता न होने पर भी नौकरी कर रहे हैं l जिसके कारण आए दिन जनता को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है l क्योंकि उनको मालूम हे कि किस व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए किस को नहीं पर जरूरत मंद व्यक्तियों को यह लाभ नहीं मिल पाता हैं l कुछ तो ग्रह निवास पर न रहकर शासकीय आवास में रह रहे हैं l स्थान प्राप्त होता है l शिक्षा विभाग में तो यह स्थिति बनी हुई है कि जब से इनकी नियुक्ति हुई है तभी से वह नौकरी कर रहे है जबकि इनका गृह निवास होने के बाद भी स्बंय के मकान में न रहते हुए शासकीय मकानों में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे है l वर्तमान में यह खुशामद,चापलूसी करते हुए नौकरी कर रहे है lलोक निर्माण के मकानों में रहकर जनप्रतिनिधियों के साथ साथ शासन को गुमराह भी करते रहते हैं l कुछ ऐसे नागरिक भी हैं जिनके पुत्र पुत्रियां पढ़ने के बाद उच्च पदों पर नौकरी कर रहे हैं l इनकी बड़ी आय होने के बाद भी शासकीय भवनों को छोड़ नहीं पा रहे हैं l कुछ अधिकारी कर्मचारी की नौकरी को करते हुए 20 से 25 साल हो चुके हैं l जिला प्रसाशन ,जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि इनकी जांच करवाते हुए तत्काल स्थानांतरण करवाए l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

सांसद दर्शन सिंह

जरूरी खबरें