Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 5000 रु की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा : जबलपुर लोकायुक्त की कार्यवाही,जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10000 रु. मांग रहा था

Aditi News Team

Mon, Jun 1, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक - संदीप कुमार पिता श्री बलराम सिंह निवासी पड़रिया पोस्ट गजे तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर

आरोपी-घनश्याम गढ़वाल पिता प्रेम शंकर गढ़वाल उम्र 39 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान कॉलोनी बरही, तहसील बरही ,जिला कटनी, पद स्थापना पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई ,तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर

घटना दिनांक--1/6/2026

ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु)

घटनास्थल- पटवारी का प्राइवेट कार्यालय, महिंद्रा शोरूम के बगल में, टीला, गोटेगांव जिला नरसिंहपुर

विवरण -आवेदक की माताजी श्रीमती ममता देवी ने 7 एकड़ जमीन ग्राम मुआर ,तहसील गोटेगांव में 29/ 4/26 को खरीदी थी। जमीन के नामांतरण के लिए हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल आवेदक से ₹10000 की मांग कर रहा था,जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया। शिकायत सत्यापन के के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹5000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज दिनांक 01/06/2026 को आरोपी घनश्याम गढ़वाल पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई को आवेदक से ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख

उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह

टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए

निरीक्षक जितेंद्र यादव

जरूरी खबरें