Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

करेली में एसपी ने किया जनसंवाद : पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीणा द्वारा पब्लिक के बीच जनसंवाद किया गया

Aditi News Team

Thu, Sep 25, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

डीएम पेलेस करेली में पुलिस अधीक्षक एसपी डॉक्टर ऋषिकेश मीणा द्वारा पब्लिक के बीच जनसंवाद किया गया।

जिसमें ट्रैफिक समस्या, डीजे की तेज आवाज की समस्या, हरे भरे वृक्ष चोरी से काटना, बुलेट गाड़ी में साइलेंसर, दुकानदारों को अपना सामान अपनी हद में रखना, स्मैक पाउडर की बिक्री को जड़ से खत्म करना, मकान मालकों द्वारा किराएदार की जानकारी देना अनिवार्य, हर वार्ड में पुलिस गाड़ी से गस्त लगाना एवं पावर हाउस के सामने ओवर ब्रिज के नीचे ओम बेकरी नीखरा जी से लेकर मां दुर्गा मंदिर तक के सामने का अतिक्रमण हटाना एवं सभी को जो भी अन्य परेशानियां होती हैं, वह एसपी सर से साझा की गई। इस जनसंवाद कार्यक्रम में नगर पालिका विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में करेली नगर के पत्रकार बंधु जन प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक सभी समाज के पदाधिकारी पार्षद उपस्थित रहे।

Tags :

करेली पुलिस

एसपी ने किया जनसंवाद

जरूरी खबरें