Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

स्पीड ब्रेकर या कमीशन का ब्रेकर : शहर में बार-बार बदल रहे स्पीड ब्रेकरों पर उठे सवाल

Aditi News Team

Sun, Jul 5, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

स्पीड ब्रेकर या कमीशन का ब्रेकर? शहर में बार-बार बदल रहे स्पीड ब्रेकरों पर उठे सवाल

नरसिंहपुर। शहर में इन दिनों सड़कों से ज्यादा चर्चा स्पीड ब्रेकरों की हो रही है। नगर के कई हिस्सों में प्लास्टिक और रबर के स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में उनके टूटने और उखड़ने की शिकायतें सामने आने लगी हैं। इससे नगर पालिका की खरीद प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बार-बार स्पीड ब्रेकर बदलने की नौबत आ रही है, तो इसकी वजह क्या है? क्या निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, या खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता है? नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

शहर के एमएलबी स्कूल और जगदीश हॉस्पिटल के सामने लगाए गए स्पीड ब्रेकरों में कई स्थानों पर बोल्ट और धातु के हिस्से बाहर निकल आए हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के टायर क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इनकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया है कि वार्डों के जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी इस समस्या पर अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक धन से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर के सभी क्षतिग्रस्त स्पीड ब्रेकरों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, उनकी गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए तथा यदि खरीद या निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे

जरूरी खबरें