जिला अस्पताल में प्रसूता से ₹5000 मांगने के आरोप, : स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
Aditi News Team
Sun, Jul 5, 2026
रिपोर्टर संदीप राजपूत
जिला अस्पताल में प्रसूता से ₹5000 मांगने के आरोप,
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
नरसिंहपुर। जिला चिकित्सालय में प्रसूति सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। कुछ पीड़ित परिजनों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर आरोप लगाया है कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं से ऑपरेशन से पहले कथित रूप से ₹5000 की मांग की जाती है। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मरीजों को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कहकर डराया जाता है, जिससे गरीब परिवार मजबूरी में रकम देने को विवश हो जाते हैं।
परिजनों का यह भी दावा है कि शिकायत करने वालों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है। इन आरोपों के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सवाल उठाया है कि यदि सरकारी योजनाओं के तहत प्रसूति सेवाएं निःशुल्क हैं, तो ऐसी शिकायतें क्यों सामने आ रही हैं?
प्रशासन से मांग:
CMHO और सिविल सर्जन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों का भरोसा बना रहे।
नोट: यह समाचार पीड़ित परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। सुनने में आ रहा है कि कुछ ऊषा कार्यकर्ताएं लेडीज डॉक्टर के साथ मिलकर इस गोरखधंधे में संलिप्त है,, सिविल सर्जन महोदय अस्पताल में इन आशा ऊषा कार्यकर्ताओं पर भी लगाम लगाए.. जो मरीज को भर्ती कराकर दलाली कर रही।कलेक्टर महोदय अस्पताल की ओर ध्यान दे.. लाखों रूपये पा रहे कुछ डॉक्टर फिर भी जनता को लूटने बैठे है।।
Tags :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा