Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने किया खिचड़ी वितरण, : राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

Aditi News Team

Sun, Jun 14, 2026

गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने किया खिचड़ी वितरण,

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

गाडरवारा। नगर में सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों के लिए सक्रिय राम नाम संग्रहालय समिति द्वारा प्रत्येक शनिवार को शनि देव मंदिर परिसर में श्रद्धालु भक्तों के लिए लगभग सवा कुंटल खिचड़ी वितरण का सेवा कार्य नियमित रूप से किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गाडरवारा के थाना प्रभारी Ashok Chouhan विशेष रूप से उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी अशोक चौहान द्वारा भगवान श्रीराम एवं भगवान शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूजा के पश्चात उन्होंने स्वयं श्रद्धालु भक्तों के बीच खिचड़ी का वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। समिति के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इसी अवसर पर समिति से जुड़े वासु राजेश राय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भी विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। जन्मदिन के अवसर पर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान राम नाम संग्रहालय समिति ने अपने “गौरैया बचाओ अभियान” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के संरक्षण का संदेश देते हुए थाना प्रभारी अशोक चौहान को चिड़ियों के लिए विशेष घोंसला भेंट किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि तेजी से घटती गौरैया की संख्या को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

समिति द्वारा लगातार धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। हर शनिवार होने वाला यह खिचड़ी वितरण कार्यक्रम जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं के लिए सेवा और मानवता की मिसाल बन चुका है। कार्यक्रम में समिति के संचालक संजय गुप्ता, रीतेश राय सुनील सोनी मिथिलेश यादव लखन साहू नीरज राय मुन्ना चौहान सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह आयोजन एक बार फिर यह संदेश देने में सफल रहा कि सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण— तीनों मिलकर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक चौहान

जरूरी खबरें