Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा पहुंचे शा.जिला अस्पताल : जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में पहुंचकर जिले के पलालोहा बड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की

Aditi News Team

Sat, May 16, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा पहुंचे शा.जिला अस्पताल

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में पहुंचकर जिले के पलालोहा बड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायलों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित और बेहतर उपचार करने के निर्देश चिकित्सकों को दिए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना में घायल मरीजों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि जिले के पलोहाबड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कठोतिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क निर्माण कार्य के लिए मजदूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए थे।

इस दौरान ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जीसी चौरसिया, आरएमओ डॉ. राहुल नेमा, जिला चिकित्सालय प्रबंधक डॉ. आरके डेहरिया मौजूद थे।

Tags :

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें