Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

गाडरवारा में तम्बाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार द्वारा रैली निकाली : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से संचालित सप्तक्रांति अभियानों में नशामुक्ति अभियान को लेकर

Aditi News Team

Sun, May 31, 2026

तम्बाकू निषेध दिवस पर रैली- गायत्री परिवार

गाडरवारा । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से संचालित सप्तक्रांति अभियानों में नशामुक्ति अभियान को लेकर जन जागरण अभियान रैली निकाली गई है। तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण भारत में व्यसन मुक्ति रैलियां निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में गायत्री परिवार गाडरवारा द्वारा शक्तिपीठ से शासकीय अस्पताल रोड होते हुए,अलका टाकीज़ रोड,इंदिरा मार्केट, शिवालय चौक, श्याम टाकीज़ होते हुए, शक्तिपीठ पर रैली का समापन हुआ। नशामुक्ति के बैनर, पोस्टर, पम्पलेट झंड़े लेकर गायत्री परिजन नशामुक्ति के नारे,गीत गाते हुए जन जागरण कर रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा जागरूक संदेश, नशा मुक्ति नारों के साथ,जगह जगह नशा दुष्परिणाम पर प्रज्ञा गीतों से चेतावनी की सराहना की गई।आम नागरिक भी रैली में सम्मिलित होकर गायत्री शक्तिपीठ तक पहुंचे , जहां समापन के अवसर पर विचार गोष्ठी में भाग लिया।इस अवसर पर वरिष्ठ गायत्री परिजन विनोद श्रीवास्तव,केशव पचौरी, डालचंद विश्वकर्मा, राजेश कुमार कौरव द्वारा तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया, साथ ही हर प्रकार के नशे से दूर रहने, अपने परिजनों, परिचितों को दूर रखने , जागरूक बनाने की अपील की गई।व्यसन मुक्ति रैली की सफलता में प्रबंध ट्रस्टी मूलचंद शर्मा, समंवयक गीता प्रसाद कौरव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव,भरत प्रजापति,प्रतीम लाल कौरव, अखिलेश साहू,आशीष श्रीवास्तव,शिवम सोनी, दुर्गा प्रसाद कोरी, राजेन्द्र कटारे, राजू कोरी,आशीष सक्सेना,यशपाल राजपूत, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव , ड्रां राजेन्द्र कटारे, परिव्राजक मूलचंद पटेल,श्रीमती किरण विश्नोई,पूनम, संस्कृति का भरपूर सहयोग रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गायत्री परिवार गाडरवारा

जरूरी खबरें