लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को 80000रु.की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा : सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी द्वारा ₹100000 की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत पर
Aditi News Team
Tue, Jun 2, 2026
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही ।
आवेदक - रोहित जैन पिता श्री चक्रेश कुमार जैन उम्र 37 साल निवासी संगम कॉलोनी, उखरी, जिला जबलपुर
आरोपी करण सिंह लोधी प्रताप स्वर्गीय श्री राजेंद्र सिंह लोधी उम्र 56 वर्ष पद -राजस्व निरीक्षक ,तहसील कार्यालय शाहपुरा जिला जबलपुर
घटना दिनांक--02/6/2026
ट्रैप राशि -80000 रु (अस्सी हजार रु)
घटनास्थल- रतन कॉलोनी, कटंगा, जिला जबलपुर
विवरण -आवेदक के व्यापारी मित्र द्वारा ग्राम कुलोन तहसील शाहपुरा जिला जबलपुर में जमीन खरीदी गई थी जिसके सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी द्वारा ₹100000 की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹80000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया था। दिनांक 02/06/26 को अनावेदक करण सिंह लोधी राजस्व निरीक्षक शाहपुरा जिला जबलपुर को 80000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य- टी एल ओ निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक राहुल गजभिए एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख
पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह
टी एल ओ निरीक्षक जितेंद्र यादव,
निरीक्षक राहुल गजभिए