Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए : गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

Aditi News Team

Wed, Aug 26, 2026

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध जांच अभियान जारी

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

नरसिंहपु । रकलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा मौके पर मिली संदिग्ध मिठाइयों का विनष्टीकरण कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर एवं सुश्री सारिका दुबे ने गाडरवारा में वैष्णव स्वीट्स, श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार, मां शारदा मिष्ठान भंडार एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर, दूध की बर्फी, खोबा के पेड़े एवं बर्फी, मलाई पेड़ा तथा गुलाब जामुन के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। राजस्थान स्वीट्स से 2 किलोग्राम बर्फी एवं 2 किलोग्राम चॉकलेट बर्फी का मौके पर विनष्टीकरण कराया गया।

इसी क्रम में गोटेगांव में नारद होटल एवं महावीर स्वीट्स का निरीक्षण कर पेड़े के नमूने जांच के लिए लिए गए। महावीर स्वीट्स से 2 किलोग्राम खोबा बर्फी का मौके पर विनष्टीकरण कराया गया। नारद होटल के विक्रेता को समोसा अखबार में रखकर विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्हें समोसा केवल प्लेन पेपर अथवा ब्राउन पेपर में रखकर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान जगदम्बा स्वीट्स का भी निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी मिठाई विक्रेताओं एवं निर्माताओं को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों का ही विक्रय करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

श्रीमती कविता राठौर

सुश्री सारिका दुबे

जरूरी खबरें