Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश में मिली जिम्मेदारी : गाडरवारा के सतीश साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा प्रदेश संगठन सचिव पद का दायित्व सौंपा

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

गाडरवारा के सतीश साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा प्रदेश संगठन सचिव पद का दायित्व सौंपा

गोटेगांव गाडरवारा सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से संलग्न होकर समाजिक कार्यों को गति देने वाले , मिलनसार श्री सतीश साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा प्रदेश संगठन सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है । आप पूर्व से ही प्रदेश स्तर पर समाज को ऊंचा उठाने प्रयास रत रहते हैं । सबको साथ लेकर चलने की भावना से कार्य करने वाले श्री साहू के प्रयासों से श्री देव गणेश मंदिर साहु समाज गाडरवारा में साल भर होने वाले कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधे रखते हैं इनके ही प्रयास से वर्षो से बंद मां कर्मा जयंती पर मां कर्मा की शोभायात्रा,चल समारोह प्रशंसनीय रहा । अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश संगठन द्वारा प्रदेश में मिली नई जिम्मेदारी से नरसिंहपुर जिला, तहसील गाडरवारा सहित सभी संगठनो शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं बधाई प्रेषित कहीं ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा के सतीश साहू को अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा प्रदेश संगठन सचिव पद का दायित्व सौंपा

जरूरी खबरें