Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

नवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न : एसडीएम ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु देशी दोना, पत्तलो का उपयोग एवं 5-5 पौधे लगाने की अपील की,

Aditi News Team

Fri, Sep 19, 2025

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,

एसडीएम ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पत्तों वाले दोना, पत्तलो का उपयोग एवं 5-5 पौधे लगाने की अपील की,

बैठक में अधिकारी वर्ग,गणमान्य नागरिक,माई की महापंचायत के सदस्य,पत्रकार गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे,

गाडरवारा।आगामी त्यौहार नवदुर्गा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन द्वारा तहसील सभा कक्ष में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक मैं सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए,नवदुर्गा के पूर्व सभी दुर्गा समितियो ने एकजुट होकर माई की पंचायत का गठन किया है जिसके माध्यम से शासन, प्रशासन,से नवदुर्गा पर्व पर बेहतर व्यवस्थाओं के लिए लिखित आवेदन दिए हैं बैठक में उन्ही बिंदुओं को दोहराते हुए लगभग वही मांगे की गई है उक्त मांगों के जवाब में एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, नगर पालिका अध्यक्ष, विद्युत विभाग, सभी ने हर संभव सहयोग देने की बात कही है राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कलावती वयारे ने सभी दुर्गा समितियो से निवेदन करते हुए अपील की है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पत्तों वाले दोनों पत्तल का प्रयोग करें एवं प्रत्येक समिति पांच, पांच पौधे लगाए एसडीएम की बातो का समर्थन करते हुए सभी समितियो ने उन्हें आश्वस्त किया है।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारीयो ये मौजूद रहे

शांति समिति की बैठक में राजस्व अनुविभागी अधिकारी कलावती बयारे, एसडीओपी रत्नेश मिश्रा,थाना प्रभारी विक्रम रजक,तहसीलदार प्रियंका नेताम, विद्युत विभाग से कार्यपालन अभियंता आशुतोष कुमार ओझा, सहायक अभियंता शुभम मेहरा,लोक निर्माण विभाग से अजीत पटेल,नपा से जयंत ब्राउन मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजनों मैं ये उपस्थित रहे

नवदुर्गा के महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, समाजसेवी अनूप जैन,राजेश जैन,मिनेंद्र डागा,शरद सिंह ठाकुर, रवि शेखर जयसवाल,सुनील सोनी,एड वसंत तपा, मोहरकान्त पटेल,राजेश मोहन शर्मा,ठा प्रशांत सिंह राजपूत,आनंद राजपूत,आशीष राय,सतीश सैनी,आशीष राजपूत, जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान,सभी दुर्गा समितियों के प्रमुख पदाधिकारी, सदस्य,गणमान्यजन,एवं पत्रकारगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

गाडरवारा

शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जरूरी खबरें