Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

शक्ति तिरहा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा निकाली शोभायात्रा : 21 देवी देवताओं की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्राःकन्याओ ने दिखाये करतब

Aditi News Team

Sun, Oct 5, 2025

शक्ति तिरहा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा निकाली 21 देवी देवताओं की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्राःकन्याओ ने दिखाये करतब

रिपोर्टर अवधेश चौकसे

सालीचौका । विगत दिवस नगर के वार्ड नं.8 शक्ति तिराहा टावर मौहल्ला में भूतिया गुफा में विराजमान 21देवी देवताओं के साथ मां दुर्गा की लगभग दो कि.मी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक महिलाओं बच्चों ने हिस्सा लिया वहीं बारहाबड़ा से आयीं कन्याओं ने लाठी तलवार घुमाकर अखाडा प्रदर्शन कर करतब दिखाए।

यह विसर्जन शोभायात्रा शक्ति तिराहा से गाजेबाजे डीजे के साथ आरंभ हुयी और सब्जी बजार, कपडा बजार से होते हुये श्री देवराधाकृषण मंदिर, श्री नर्मदा मंदिर से पचामा रोड होते हुई श्री राम मंदिर (बड़े मंदिर) खैरापति दरबार, अमाडा रोड,गुडबजार मोटर स्टेंड तक नगर की लगभग ढाई किलोमीटर परिक्रमा करते हुये नर्मदा तट झिकोली बोरास व दुधी नदी पनागर घाट के लिये मूर्ति बिसर्जन के लिए रवाना हुयीं।शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया, वहीं उपथाना प्रभारी श्रीमति बर्षा धाकड़ के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारियों शोभायात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था और अन्य व्यवस्था दुरुस्त की गई ।

*शोभायात्रा में नहीं किया पीली मिट्टी, गुलाल का उपयोगःसोशल मिडिया पर की गई अपील का किया पालन*

शक्ति तिरहा समिति ने जहां ढोलनगाड़ो डीजे पर थिरकते व अखाड़ों का प्रदर्शन कर ढाई किलोमीटर लंबी विशाल शोभायात्रा निकाली गई, वहीं पिछले दिनों शोसल मिडिया, वाट्सएप, के माध्यम से पीली मिट्टी, गुलाल से होने वाले नुकसान नरसिंहपुर जिले के पत्रकारों द्वारा उपयोग नहीं करने की गई अपील का पालन किया गया।जिसकी भी नगर के व्यापारियों, नागरिकों द्वारा सरहाना की जा रही हैं।

*लवजिहाद के खिलाफ पोस्टर* इस समिति ने शोभायात्रा में लवजिहाद के खिलाफ हिंदू बैटीयों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर जारी किया जिसमें "तू लक्ष्मी बन ,तू दर्गा बन ,या तू काली बन ,न कभी तू बुरखेवाली बन, पंक्तियों का उल्लेख किया गया था।

Tags :

अदिति न्यूज

सालीचौका

21 देवी देवताओं की निकली शोभायात्रा

जरूरी खबरें