Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

प्रेक्षक अरूण तिवारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समीक्षा : मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

Aditi News Team

Fri, Jun 12, 2026

प्रेक्षक श्री अरूण तिवारी ने की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समीक्षा

नरसिंहपुर। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 और प्राप्त दावा-आपत्तियों की समीक्षा बैठक ली। आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती देवंती परते सहित सभी नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद थे। प्रेक्षक श्री तिवारी ने फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के तहत प्राप्त दावा- आपत्तियों का केन्द्रवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समय सीमा में सम्पूर्ण कार्य पूर्ण करें। प्रेक्षक श्री तिवारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित पुनरीक्षण कार्य की अवधि 15 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है। सभी जनप्रतिनिधि व मतदाताओं से अपील करें कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, पृथक कराने और आवश्यक संशोधन कराने के लिए 15 जून को अपरान्ह 3 बजे तक दावा-आपत्ति मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें