Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

सिंहपुर छोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी : गाडरवारा में क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सिंहपुर छोटा में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ जारी है।

Aditi News Team

Sun, May 24, 2026

सिंहपुर छोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी

गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सिंहपुर छोटा में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ जारी है। यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। यात्रा गाँव के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई कथास्थल पर जाकर समाप्त हुई। कथास्थल पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक श्री श्री 1008 संत शिरोमणि अनंत श्री विभूषित डॉ. राजेश्वर चैतन्य (ब्रह्मचारी जी महाराज ककराघाट नर्मदा तट (काशीवाले)) ने प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है साथ ही जीवन में अच्छे विचार आत्मसात करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में संस्कारो का विकसित होना जरुरी है। ज़ब हम अच्छी संगति करेंगे तो बढ़िया संस्कार भी मिलेंगे। उन्होंने कथा में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि कंस के अत्याचार से सभी परेशान थे। भगवान ने कंस का वध कर लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। उन्होंने कथा में कहा कि अधिक मास में हमें दान पुण्य अधिक करना चाहिए। आज 24 मई को भंडारे के साथ कथा का समापन होगा उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिँह ने भी कथा में सहभागिता की थी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिंहपुर छोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिँह

जरूरी खबरें