Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

पूज्य बड़े बाबा के आंगन में अनंतानंत सिद्धों की आराधना : सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य बड़े बाबा के आंगन में हो रही सिद्धों की आराधना

Aditi News Team

Tue, Nov 4, 2025

रिपोर्टर जय कुमार जैन

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य बड़े बाबा के आंगन में हो रही सिद्धों की आराधना

कुण्डलपुर दमोह (म.प्र.)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर मैं अतिशयकारी पूज्य बड़े बाबा के आंगन में अनंतानंत सिद्धों की आराधना करने का महान पुण्योदय महान समाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से परम पूज्य विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से 2 से 8 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन हो रहा है। विधानाचार्य ब्र. विमल भैया इंदौर, पंडित उदय चंद्र शास्त्री सागर, ब्र. रोहित भैया दमोह, ब्रह्मचारिणी बहिन श्रद्धा दीदी पटेरा के कुशल निर्देशन में संगीतकार अक्षय जैन पार्टी सागर की मधुर स्वर लहरियों के साथ विधान पुन्यार्जक विनोद सराफ श्रीमती सुमन सराफ पटेरा समस्त सराफ परिवार के साथ श्रद्धालु श्रावक भक्त भक्ति भावपूर्वक विधान में अर्घ समर्पित कर पुन्यार्जन कर रहे हैं। प्रचारमंत्री कुण्डलपुर जयकुमार जैन "जलज" ने बताया कि विधान के प्रथम दिवस भव्य मंगल घटयात्रा, वेदी शुद्धि, पात्र शुद्धि के साथ ध्वजारोहण कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री इजी. आरके जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सराफ सहित पदाधिकारी सदस्यों के द्वारा किया गया। द्वितीय दिवस सिद्धों की आराधना करते हुए क्रमशः 8, 16, 32 अर्घ समर्पित किये । तृतीय दिवस विधानाचार्यों के निर्देशन में संगीत की स्वर लहरियों के साथ नाचते गाते भक्ति भावपूर्वक 64 और 128 अर्घ समर्पित किए गए। विधान पुन्यार्जक परिवार विनोद श्रीमती सुमन, श्रीमती शकुंतला सराफ, श्रीमती ताराबाई जैन ,अशोक मंजू सराफ, मनोज विनीता, प्रमोद संध्या, नीलेश निधि ,हेमंत हिमांशी, सिद्धार्थ अंकित सराफ, आदित्य राखी मोदी, अंकित सृष्टि, श्रीमती शशि जैन, जीवनलाल श्रीमती मुन्नी ,आनंद अनीता, विनोद अनीता, राजकुमार नंदिता, श्रीमती नीलम, महीश नीलांजना, राकेश निधि, आशीष स्वाति ,विकास निक्की ,आदित्य, ईशान, श्रेयस ,संस्कार, समय, साक्षी ,नैनी, श्रेया, श्रेय, स्वास्ति, स्पर्श ,जिनांशी, आदिरा सराफ परिवार विधान में भक्ति पूर्वक सहभागिता दर्ज कर रहे हैं। प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के साथ पूजन विधान चल रहा है। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती एवं प्रवचन हो रहे हैं। सिद्धचक्र महामंडल विधान के चतुर्थ दिन 256 अर्घ समर्पित किये जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूज्य बड़े बाबा के आंगन में अनंतानंत सिद्धों की आराधना

सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य बड़े बाबा के आंगन में हो रही सिद्धों की आराधना

जरूरी खबरें