Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

पूर्व नपा.अध्यक्ष प्रकाश पांडे नन्हे बब्बू ने पत्रकार वार्ता कर बताया : सिहोरा ने हमारे परिवार को पहचान दी अब बारी हमारी

Aditi News Team

Sat, Nov 15, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा ने हमारे परिवार को पहचान दी अब बारी हमारी

सिहोरा - युवा खून के दिए जलाए, भूमि समाधि ले और हम घर में बैठे रहें यह संभव नहीं है ।ऐसा कहते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे नन्हे बब्बू ने पत्रकार वार्ता कर घोषणा की कि वे सिहोरा जिले के संघर्ष में आखरी दम तक लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के साथ हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अब सिहोरा के स्वाभिमान की रक्षा के लिए आगे आने का है।

जुटे पुराने आंदोलनकारी -

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में वर्ष 1999 से अब तक समय समय पर सिहोरा जिला की मांग उठाने वाले सभी आंदोलनकारी एकजुट हो गए।रमेश पटेल,साधना जैन, अमोल चौरसिया,सुनील जैन ने कहा कि अब वे संपूर्ण मझौली,बहोरीबंद,मझौली का दौरा कर सिहोरा जिला के लिए आर पार के संघर्ष का शंखनाद करेंगे।

समिति ने घोषित किया कार्यक्रम -

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने इस दौरान आने वाले समय किए जाने वाले आंदोलन की व्यापक रूपरेखा घोषित किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 6 दिसंबर से अन्न सत्याग्रह और 9 दिसंबर से आमरण सत्याग्रह प्रारंभ किया जाएगा ।सिहोरा खितौला नगर के प्रत्येक घर में 18 नवंबर से 26 नवंबर तक पहुंचकर 9 दिसंबर के आमरण में आने का आमंत्रण दिया जाएगा। 20 से 30 नवंबर के मध्य सिहोरा विकासखंड की समस्त 60 ग्राम पंचायत का दौरा कर वहां आमसभा की जाएगी तथा उन्हें सिहोरा जिला बनाए जाने के फायदे को समझाते हुए आंदोलन में आगे आने हेतु कहा जाएगा। समिति ने घोषित किया कि 23 नवंबर से 2 दिसंबर के मध्य बाकल, बहोरीबंद कुआ, पान उमरिया, ढीमरखेड़ा, सिलोंडी और स्लीमनबाद का दौरा कर सिहोरा जिला की मांग का समर्थन करने का आग्रह किया जाएगा। 6 दिसंबर के पूर्व 4 दिसंबर को वाहन रैली निकाली जाएगी।

जनप्रतिनिधियों से करेंगे संपर्क -

समिति ने अंत में घोषणा की कि वह 6 दिसंबर को आंदोलन प्रारंभ करने के पूर्व वर्तमान विधायक सांसद ,पूर्व विधायक सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर सिहोरा जिला की मांग को उठाने का आह्वान करेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे नन्हे बब्बू ने पत्रकार वार्ता कर घोषणा की

सिहोरा ने हमारे परिवार को पहचान दी अब बारी हमारी

जरूरी खबरें