Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और मुस्कान साफ देखी गई। : सिहोरा विधायक ने किया 28 छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण

Aditi News Team

Fri, Nov 21, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा विधायक ने किया 28 छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण

सिहोरा।शासकीय माध्यमिक शाला रमखिरिया में बुधवार को आयोजित एक समारोह में क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकड़े के कर कमलों द्वारा दूरस्थ ग्रामों से पढ़ने आने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।

साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और मुस्कान साफ देखी गई। इस पहल से अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी और वे समय पर शाला में उपस्थित हो सकेंगी।

विज्ञान मॉडल का अवलोकन और प्रोत्साहन....

विधायक बरकड़े ने छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन साइकिलों से दूर के गांवों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर कुल 28 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति...

साइकिल वितरण समारोह में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, जनपद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह राजपूत,राजेश दाहिया, अनुपम शराफ़, दिलीप पटेल, अनंत नौगरहिया, शिवकुमार पटेल, बुद्धू लाल साहू, मुकेश पटेल, अभिषेक राय, शाला की प्रधानाध्यापक स्मिता परोहा, शिक्षकगण अनिल ज्योतिषी, संजीव उरमलिया, संदीप पटेल, राजेश कुम्हार, प्रवीण बर्मन, और एसएमसी अध्यक्ष नरेंद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि व अभिभावक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विधायक संतोष बरकड़े

शासकीय माध्यमिक शाला रमखिरिया

विज्ञान मॉडल का अवलोकन और प्रोत्साहन...

28 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।

जरूरी खबरें