Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

खरीफ फसलों को रोग-कीट प्रकोप से बचाने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सामयिक सलाह

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग : जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान •कांबिंग गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग। •स्थायी वारंटियों की धरपकड

Aditi News Team

Thu, Oct 30, 2025

जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान

• कांबिंग गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग।

• स्थायी वारंटियों की धरपकड़।

• होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग।

जिले में आपराधिक तत्वों और संगठित अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विगत रात्रि काम्बिंग गश्त कर जिलेभर में सक्रिय माफिया तत्वों, स्थायी वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की गयी।

• *अभियान का मुख्य उद्देश्य :*

आपराधिक तत्वों में पर अंकुश लगाना।

आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और पुलिस की उपस्थिति का अहसास कराना।

जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना।

• *पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश :* सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में संगठित अपराधियों और गुंडा तत्वों की पहचान कर कठोर कार्यवाही करें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखें। निर्देशों के पालन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार कांबिंग गश्त, नाका बंदी, वारंट तामीली, और गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्यवाही ।

• *कांबिंग गश्त के दौरान केवल 6 घंटे में :*

✔️ 21 स्थायी एवं 63 गिरफ्तारी वारंटो को किया गया तामील।

✔️ 57 गुंडा बदमाश एवं 43 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया।

✔️ 159 व्यक्तियों को कराए गए नोटिस तामील।

✔️ पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग की गयी।

✔️ 99 संदिग्धों पर की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

*कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, जिले के समस्त एसडीओपी द्वारा पूरी रात्रि गश्त मानिटरिंग करते रहे एवं मार्गदर्शन देते रहे।*

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग।

जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान

स्थायी वारंटियों की धरपकड़।

जरूरी खबरें