Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

चीचली की 8 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा सामाजिक अंकेक्षण कार्य : चीचली जनपद की ग्राम पचायत पनागर मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Sun, Jul 19, 2026

चीचली की 8 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा सामाजिक अंकेक्षण कार्य पनागर मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन

गाडरवारा। कलेक्टर (पंचायत) जिला नरसिंहपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य सामाजिक संपरीक्षा समिति के निर्देशों के पालन में विकास खण्ड चीचली की 8 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण 2 दिवस मे भौतिक मौखिक दस्तावेज सत्यापन कार्य पंचायत निर्णय एप डिजिटल माध्यम से ग्राम सभाएं पहली बार जियोग्राफी इनफॉरमेशन सिस्टम आधारित निर्णय ऐप के माध्यम से की जा रही है इस प्रक्रिया का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। चीचली जनपद की ग्राम पचायतो मे ब्ही एस ए. टीम के द्वारा ग्राम समपरीक्षा समीति के साथ मनरेगा से किए गए कार्यों का भौतिक मौखिक दस्तावेज सत्यापन कार्य किया जा रहा है। चीचली जनपद की ग्राम पचायत पनागर मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मनरेगा में किए गए कार्यों का भौतिक मौखिक दस्तावेज सत्यापन करने के उपरांत ब्ही एस ए के द्वारा कार्यो का वाचन कर प्राप्त मुद्दो को ग्राम सभा मे प्रस्तुत किया जिसमे वि. ख. समन्वयक श्रीमति रूपकमल सिह एवं ग्राम पंचायत सरपंच इन्द्र सिह सचिव रामस्वरूप मेहरा ब्ही एस ए. राजीव श्रीवास्तव,स्पनिल बडारया, राम कृष्ण राजपूत, अभिषेक कौरव,मोहन कीर,अशोक अहिरवार, आरती गोस्वामी,राधा अहिरवार, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें