Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नरसिंहपुर : नरसिंहपुर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्धता की स्थिति

Aditi News Team

Sat, Nov 1, 2025

नरसिंहपुर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्धता की स्थिति

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नरसिंहपुर श्री मोरिस नाथ ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले के किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में यूरिया 2 हजार 615 मी.टन, डीएपी एक हजार 282 मी.टन, एनपीके एक हजार 997 मी.टन और एसएसपी 7 हजार 968 मी.टन उपलब्‍ध है।

उन्होंने बताया कि जिले में लगातार उर्वरकों की रैक प्राप्‍त हो रही है। नरसिंहपुर रैक प्‍वाइंट पर 28 अक्टूबर को इफको डीएपी प्लस एनपीके 3084 मी. टन प्राप्‍त हुई है, जो शासन द्वारा निर्धारित अनुपात के अनुसार भण्‍डारित किया गया और समितियों में फीडिंग कार्य जारी है। आगामी दिवस में गाडरवारा रैक प्‍वाइंट पर इफको यूरिया 2600 मी.टन रैक प्रस्‍तावित है, जिसे जिले के डबल लॉक केन्‍द्रों, समितियों एवं निजी विक्रेतों के प्रतिष्‍ठान पर फीड कराया जायेगा। जिले के मार्कफेड डबल लॉक केन्द्रों में 212 मी. टन यूरिया, 386 मी. टन डीएपी, 869 मी. टन एनपीके व 2200 मी. टन एसएसपी, पैक्स समितियों में 1594 मी. टन यूरिया, 466 मी. टन डीएपी, 259 मी. टन एनपीके व 1066 मी. टन एसएसपी, एमपी एग्रो में 81 मी. टन डीएपी, 35 मी. टन एनपीके व 30 मी. टन एसएसपी और निजी विक्रेताओं में 809 मी. टन यूरिया, 349 मी. टन डीएपी, 834 मी. टन एनपीके व 4672 मी. टन एसएसपी उपलब्ध है। इसके अलावा नरसिंहपुर और करकबेल डबल लॉक केन्‍द्र में यूरिया का स्‍टॉक गाडरवारा प्रस्‍तावित रैक से भण्‍डारण किया जायेगा। इसी प्रकार करकबेल और सालीचौका डबल लॉक केन्‍द्र में डीएपी के विकल्‍प के रूप में 20:20:0:13 करकबेल 155 मी.टन एवं सालीचौका में 174 मी.टन. उपलब्‍ध है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में यूरिया और डीएपी प्लस काम्‍प्‍लेक्‍स उर्वरकों का भंडारण है। जिले में डबल लॉक केन्द्र से सभी सहकारी समितियों को यूरिया की आपूर्ति की जा रही है। जो किसान समिति के सदस्य है, वे अपनी- अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें तथा शेष किसान जिले के डबल लॉक केन्द्रों, विपणन सहकारी समिति, एमपी एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय कर सकते हैं। जिले में किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू रूप से उर्वरक वितरण के लिए ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था यथाशीघ्र प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा है कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड की अनुसंशित मात्रा के अनुसार ही उर्वरकों एवं डीएपी के विकल्प उर्वरकों का उपयोग करें। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे खाद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं खाद मिलने में असुविधा संबंधी सूचना श्रीमती सुनीता मवासे पटेल के मो.नं. 9131655751 अनुविभागीय कृषि अधिकारी उप संभाग नरसिंहपुर (नरसिंहपुर, करेली एवं गोटेगांव) और अनुविभागीय कृषि अधिकारी उप संभाग गाडरवारा श्रीमती पूजा पासी के मो.नं. 9827576645 (चीचली, चांवरपाठा व सांईखेड़ा) पर दे सकते

हैं।

Tags :

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नरसिंहपुर

नरसिंहपुर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्धता की स्थिति

जरूरी खबरें