Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

गुना की घटना के आरोपी को किया गया राउंडअप, ट्रेक्टर भी हुआ बरामद : कानून तोड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Aditi News Team

Tue, Oct 28, 2025

कानून तोड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गुना की घटना के आरोपी को किया गया राउंडअप, ट्रेक्टर भी हुआ बरामद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आपराधिक कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गुना में 26 अक्टूबर की दोपहर हुई घटना के आरोपी महेंद्र सिंह सहित 14 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना फतेहगढ़ में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण के नामजद आरोपी हुकुम सिंह नागर को राउंडअप कर लिया गया है। घटना में उपयोग में लाए गए ट्रेक्टर को भी बरामद कर लिया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गुना की घटना के आरोपी को किया गया राउंडअप, ट्रेक्टर भी हुआ बरामद

जरूरी खबरें