Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

नरसिंहपुर विकासखंड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : निरीक्षण के दौरान बंद मिले उप स्वास्थ्य केन्द्र, संबंधितों को नोटिस जारी

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

निरीक्षण के दौरान बंद मिले उप स्वास्थ्य केन्द्र, संबंधितों को नोटिस जारी

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा के मार्गदर्शन में सीबीएमओ डॉ. रिचा मिश्रा ने शुक्रवार को नरसिंहपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र डोकरघाट, मगरधा, डांगीढाना, बचई, देवनगर बंद पाए गए। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र गोरखपुर एवं ऊसरी को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। बंद पाए गए उप स्वास्थ्य केन्द्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम और एमपीडब्ल्यू को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। समय सीमा में उक्त नोटिस का जवाब नहीं देने और संतोषजनक नहीं पाए जाने पर वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमरदीप मिश्रा भी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा

जरूरी खबरें