Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

वर्ष 2024 के लिए उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्य हेतु : थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में पदस्थ उपनिरीक्षक मनीषा लिल्हारे को मिला गौरव – डीजी डिस्क सम्मान से सम्मानित

Aditi News Team

Fri, Oct 31, 2025

🔹थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में पदस्थ उपनिरीक्षक मनीषा लिल्हारे को मिला गौरव – डीजी डिस्क सम्मान से सम्मानित

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वर्ष 2024 के लिए उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (DG’s Commendation Roll & Disc)* से सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों की घोषणा की गई थी।

इस वर्ष घोषित सूची में जिला नरसिंहपुर जिले पुलिस के उपनिरीक्षक मनीषा लिल्हारे का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया, जो संपूर्ण नरसिंहपुर पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है

अपने उत्कृष्ट कर्तव्य पालन, अनुशासन, जनसेवा एवं अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके इसी योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

*🔹सम्मान समारोह विवरण :*

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (डी.जी.सी.आर.) माह मई 2024” के चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को दिनांक 29.10.2025 को शाम 04:30 बजे पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।

यह अलंकरण समारोह 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें नरसिंहपुर जिले की उपनिरीक्षक मनीषा लिल्हारे को श्रीमान पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया है

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में पदस्थ उपनिरीक्षक

मनीषा लिल्हारे को मिला गौरव – डीजी डिस्क सम्मान से सम्मानित

जरूरी खबरें