Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

शिक्षक के रिटायरमेंट पर बच्चे और टीचर, ग्रामीणों ने की भव्य विदाई : छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

Aditi News Team

Thu, Jul 2, 2026

रिपोर्टर शिवाजी चोरिया

शिक्षक के रिटायरमेंट पर बच्चे और टीचर, ग्रामीणों ने की भव्य विदाई

छिन्दवाड़ा(अंबाड़ी)।मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई. दरअसल विकास खण्ड बिछुआ अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक रहे दशरथ दौलत घाटोडे 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गये थे जिनका बिदाई समारोह 1 जुलाई को मनाया गया। उन्होंने अपने इस 33 वर्ष उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें स्कूल से विदाई दी गई। इसी बीच स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं. स्कूल की बच्चियों को रोते देख हर किसी का आंखे नम हो गई थी. खुद दशरथ दौलत घाटोडे भी अपने आप को नही रोक सके और उनके आंख से भी आंसू निकल पडा और छोटे छोटे बच्चियों के साथ लिपट कर रोने लगे. बताया जा रहा है कि दशरथ घाटोडे लंबे दिनों से अंबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में अपनी सेवा दे रहे थे. सादगीपूर्ण व्यवहार, सरलता और कार्य कुशलता का पूरा विद्यालय परिवार कायल था. उनके पढाने का तरीका और छात्र छात्राओं के साथ लाड प्यार के कारण आत्मीय संबंधों ने गुरु -शिष्य के रिश्ते को और मजबूत कर रखा था. दशरथ दौलत घाटोडे स्कूल के सभी अपने बच्चे की तरह प्यार करते थे. कभी भी वह किसी बात के लिए डांट-फटकार नहीं लगाते थे. अगर कभी होमवर्क करके छात्र नहीं लाते थे, तो वो बहुत प्यार से समझाते थे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, छात्र - छात्राएं, विद्यालय स्टॉफ सहित सभी स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक रहे दशरथ दौलत घाटोडे

जरूरी खबरें