Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर मांगी इच्छा मृत्यु

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (8 सितंबर) के अवसर पर शहर के मैथिल फिजियोथेरेपी सेंटर में

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई नरसिंहपुर : पत्रकारों के हितों की मांग को लेकर प्रदर्शन रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Nov 11, 2025

पत्रकारों के हितों की मांग को लेकर प्रदर्शन रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई नरसिंहपुर ने आज सोमवार को अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रकार जनसंवाद केंद्र से प्रर्दशन रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम एक स्मरण पत्र प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी के नेतृत्व में रजनी सिंह कलेक्टर को सौंपा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ज्ञापन में पत्रकारों के हितों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। इनमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सुविधाएं प्रदान करना, असंगठित पत्रकारों के लिए सुरक्षा कवरेज, पत्रकार कल्याण कोष की राशि में वृद्धि, जिले में मीडिया सेंटर की स्थापना, पत्रकार भवन का निर्माण एवं राज्य स्तर पर पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने जैसी मांगें प्रमुख हैं। कलेक्टर रजनी सिंह ने संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ज्ञापन को शासन स्तर पर भेजा जाएगा और संबंधित विभागों से समुचित कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी। इस अवसर पर संघ के प्रदेश व संभागीय पदाधिकारी जिला महासचिव जिला उपाध्यक्ष सहित जिलेभर के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पत्रकारों के हितों की उठी मांग

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

जरूरी खबरें