Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के घटक राज्य शिक्षक संघ : टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

Aditi News Team

Wed, Aug 26, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गाडरवारा - अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के एक घटक राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी नगेन्द्र त्रिपाठी ने आगामी 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर टीईटी परीक्षा और अन्य मांगों को लेकर होने वाले शिक्षकों के धरना प्रदर्शन में सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है, श्री त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षाकर्मी से लेकर आजतक हम सबका समय संघर्षों से ही भरा रहा है और आज भी नौकरी के अंतिम पडाव पर भी संघर्ष करना पड रहा है माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के चलते शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है जो उचित नहीं है जब पूर्व में जो नियुक्तियां हुई है उस समय की जो अपहर्ताएं थी उन्हीं को पूरा करके हम सब सेवा में आये थे अब नौकरी के अंतिम पडाव में नये नियमों को बनाना न्यायसंगत नहीं है, उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय को केन्द्र सरकार अध्यादेश लाकर पुराने शिक्षकों को राहत प्रदान कर सकती है इसलिए केन्द्र सरकार पर दबाब बनाने पूरे देश से शिक्षकगण दिल्ली पहुंचेगें तथा अपनी बात रखेगें, प्रदेश से भी बड़ी संख्या में शिक्षक साथी दिल्ली पहुंच रहे हैं, श्री त्रिपाठी ने सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में पहुंचकर अपनी बात रखने की अपील की है, उन्होने बताया कि परीक्षा एवं अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश में शिक्षक संगठनों ने एक साथ लड़ने का निर्णय लेते हुए संयुक्त मोर्चा बनाया है जो गत दिनों प्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री राव उदय प्रताप जी से मिला था उन्होंने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना तथा जितना उनसे सहयोग होगा वे करेगें ऐसा आश्वासन दिया साथ ही समस्याओं को लेकर शीघ्र ही संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ अधिकारीगणों की बैठक रखने की बात भी कही।

संयुक्त मोर्चा के सदस्य श्री त्रिपाठी ने आगामी 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर आयोजित धरने में शामिल होने का सभी शिक्षक साथियों से आग़ह करते हुए कहा कि परिणाम जो भी हो पर हमें संघर्ष करना चाहिए जिससे मन में यह संतुष्टि तो रहेगी कि हम लड़े तो घर तो नहीं बैठे रहे यही प्रतिक्षा में कि लोग तो लडेगे हम बस घर बैठे टीवी और मोबाइल पर लगे रहे, श्री त्रिपाठी ने कहा कि घर बैठें संघर्ष नहीं होते न कुछ प्राप्त किया जा सकता है इसके लिए घरों से निकलना पडेगा तभी सफलता मिलेगी उन्होंने सभी साथियों से दिल्ली पहुंचने का आग्रह किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य शिक्षक संघ

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा

जरूरी खबरें