Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

नरसिंहपुर,शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, : शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला-नरसिंहपुर ने हुंकार भरी है।

Aditi News Team

Sun, Mar 22, 2026

नरसिंहपुर,शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,उठाई मांग

नरसिंहपुर। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला-नरसिंहपुर ने हुंकार भरी है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने नरसिहपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अन्य अस्थाई कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है ।

T.E.T. परीक्षा पर रिव्यू पिटीशन शिक्षकों के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार से टी.ई.टी. परीक्षा के मामले में तत्काल रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) दायर करने की मांग की गई है। राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग के लोक सेवकों की पुरानी मांग को दोहराते हुए, उन्हें उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

विद्यालयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अतिथि शिक्षकों, वोकेशनल शिक्षकों, ITC इंस्ट्रक्टरों, करियर व मेंटल काउंसलरों, प्री-प्राइमरी सहायिकाओं और आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभाग में नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।

अस्थाई कर्मचारियों में भारी रोष

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले ये कर्मचारी वर्षों से अल्प मानदेय और अनिश्चित भविष्य के बीच कार्य कर रहे हैं। नियमितीकरण न होने से इन कर्मचारियों में असुरक्षा का भाव है, जिसका असर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

आगामी रणनीति

शिक्षक संयुक्त मोर्चा का कहना है कि यदि सरकार इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है, तो आने वाले समय में जिले के समस्त शिक्षक और अस्थाई कर्मी अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,शिक्षक संयुक्त मोर्चा

जरूरी खबरें