Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

ऊमर नदी उद्गम स्थल बड़ा गांव : रोमांच,संघर्ष और प्रकृति का अद्भुत संगम : नरसिंहपुर जिले में बड़ा गांव की यात्रा अत्यंत कठिन होने के साथ-साथ रोमांचकारी और प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य से भरपूर है

Aditi News Team

Sun, May 31, 2026

ऊमर नदी उद्गम स्थल बड़ा गांव,

रोमांच, संघर्ष और प्रकृति का अद्भुत संगम

गाडरवारा / चीचली विकासखंड वनांचल दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और कठिन पगडंडियों को पार करते हुए सतपुड़ा पर्वत श्रंखलाओं से प्रवाहित होने वाली ऊमर नदी का सर्वे कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद चीचली विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है। नदी का उद्गम स्थल मोहपानी ग्राम पंचायत के अंतर्गत बड़ा गांव से हुआ है। जहा ऊमर के विशाल वृक्ष 🌳 की जड़ों से जलधारा फूटकर नदी का रूप लेती है, जो आगे चलकर ऊमर नदी के रूप में प्रवाहित होती है।

यह यात्रा अत्यंत कठिन होने के साथ-साथ रोमांचकारी और प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य से भरपूर है।। घने जंगलों और पहाड़ी रास्तों के बीच बसे इस क्षेत्र में भारिया जनजाति के लोग रहते हैं ऊमर नदी के किनारे आने वाली ग्राम पंचायत ग्रामों में जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए जल संरक्षण संवर्धन स्वच्छत वृक्षारोपण करने के प्रति जागरूक किया और शपथ दिलाई गई इस दल में नवांकुर संस्थाओं से संतोष कुमार चौरसिया, रामकृष्ण राजपूत, रामेश्वर वर्मा, श्रीमती नीरू राजपूत, प्रस्फुटन समिति ढ़ाना से कृष्ण कुमार कुशवाहा, परामर्शदाता शिवम् राजपूत, अभिषेक कौरव एवं राकेश शामिल रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा के पास ऊमर नदी उद्गम स्थल बड़ा गांव

जरूरी खबरें