Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

फरार 10 हजार रूपये का ईनामी मुख्य आरोपी मदन जायसवाल गिरफ्तार : विजय नगर शराब दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये का ईनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Sep 22, 2025

विजय नगर शराब दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये का ईनामी मुख्य आरोपी मदन जायसवाल गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो को लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों तथा फरार ईनामी उद्घोषित आरोपियों की गिरफतारी हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस. गौठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

दिनांक 8.06.25 को थाना विजय नगर अंतर्गत शराब दुकान में हुये विवाद के दौरान हुई पत्थरबाजी में शराब दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू के सिर में गम्भीर चोट लगी थी। निक्की देवक की रिपोर्ट पर थाना विजय नगर में मदन जायसवाल, सत्यम पण्डित, एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/2025 धारा 296,115,118(1),125, 324(4), 351(3),3(5) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

दौरान विवेचना के प्रकरण में धारा 109 बीएनएस बढ़ाई गई । आरोपियो की तलाश हेतु सम्भावित कई स्थान पर दबिश दी गयी आरोपियों के लगातार फरार होने से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5000- 5000 रुपये (पॉच-पॉच हजार ) का ईनाम उद्घोषित किया गया था ।

दिनांक 13.08.25 को प्रकरण के आरोपी सत्यम पण्डित एवं उसके साथी दीपक पटेल, आयुष राजपूत को गिरफ्तार किया गया था ।

दिनांक 13.09.25 को घायल दिलीप सिंह सग्गू की दौरान ईलाज मेडीकल कालेज जबलपुर में मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस का ईजाफा किया गया ।

प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा उद्घोषित ईनाम राशि को बढ़ाकर 10000-10000/- रुपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गई थी ।

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमें जिला कटनी, रीवा, सीधी, नरसिंहपुर, भोपाल, छिन्दवाड़ा भेजी गयी तथा मुखबिरों को लगाया गया।

*आज दिनांक 22.09.25 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आई.एस.बी.टी. ग्रीन सिटी रोड पर दबिश देते हुये प्रकरण के मुख्य आरोपी मदन जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी मदर टेरेसा थाना माढ़ोताल जिस पर 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित था को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।*

*उल्लेखनीय भूमिका* - फरार ईनामी आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी विजय नगर श्री वीरेन्द्र सिंह पवार, उप निरीक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संदीप पटेल, आरक्षक आदित्य परस्ते, विक्रम, सायबर सेल के आरक्षक अजय, अरविन्द की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज

विजय नगर शराब दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये का ईनामी मुख्य आरोपी मदन जायसवाल गिरफ्तार

जबलपुर

जरूरी खबरें